रामगढ़: भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बुधवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू , विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम जी एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय जायसवाल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय साह ने किया ।सर्व प्रथम अतिथियों का विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर अंगवस्त्र देकर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया । साथ ही राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह और प्रियंका कुमारी, डॉ रश्मि, डॉ निर्मल कुमार मंडल , डॉ अशोक कुमार ,प्रों संजय सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं, छात्रों द्वारा तिलक, एवं पुष्प वर्षा कर, तथा स्काउट दल ने सलामी देते,बैंड बाजे के साथ गर्मजोशी के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया ।मौके पर मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे झारखंड के मिट्टी में जन्मे जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। हम आज इस जनजातीय गौरव दिवस पर उन्हें नमन करते हैं ।
बिरसा मुंडा हम सभी के प्रेरणास्रोत है। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार ने कभी बिरसा मुंडा को उचित सम्मान नहीं दिया। जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तब पहली बार देश के प्रधानमंत्री खूंटी के उलिहातू गांव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली में जाकर उनके आंगन की मिट्टी से तिलक लगाकर नमन किया एवं उस गांव का सुंदरीकरण ,रोड, सड़क, बिजली ,पानी की अच्छी व्यवस्था करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा बनाकर सम्मान दिया। उनके वंशजों को सम्मान दिया और उस समय से आदिवासियों के लिए आदिवासी मंत्रालय का गठन किया। पूरे भारत वर्ष में आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया रहा है। आज प्रधान मंत्री मोदी का ही देन है कि जो आज संपूर्ण भारत में आदिवासी गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ही देन है की देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। वही झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा की ही देन है । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने अलग झारखंड राज्य का गठन कर यहां के लोगों के सपनों का साकार किया।उन्होंने 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती पर ही झारखंड राज्य का गठन किया ।भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासीयों के शिक्षा को लेकर के एकलव्य विद्यालय का निर्माण किया । जहां पहले ये विद्यालय 224 थे अभी 724 से अधिक है। पहले आदिवासियों के कल्याण के लिए 24000 करोड़ हुआ करता था अभी मोदी जी ने 1,24,000 करोड़ रुपए का फंड दिया है ताकि आदिवासी भाई बहनों का समुचित विकास हो सके। पद्मश्री जैसे पुरस्कार झारखंड के आम कलाकारों, जननायकों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राजद और कांग्रेस की सरकारें ने झारखंड राज्य को बनने नहीं दे रहे थे। लेकिन आज झारखंड के मुख्यमंत्री उनका साथ देकर, झारखंड के विकास को रोक दिए है। आज झारखंड में आदिवासी को धर्म परिवर्तन करके आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि झारखंड में आदिवासियों का समुचित विकास तभी हो सकता है जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने कहा झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा हम सभी भगवान है । कहा कि लंबे समय से चली आ रही झारखंड की मांग को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया और उन्होंने बिरसा जयंती पर 15 नवंबर 2000 को झारखंड का गठन किया था। कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार किया जाएगा और तभी यहां के आदिवासियों का समुचित विकास होगा।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ,जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, बलराम महतो,दिनेश प्रसाद, स्नेहलता चौधरी,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल,जिला मंत्री दिलीप सिंह, संजय प्रभाकर संजीव कुमार बाबला, मीडिया सह प्रभारी भीम सेन चौहान, महेंद्र प्रजापति , सरस्वती देवी, रूपा देवी , शंकर करमाली , बबलू साव, ऋषिकेश सिंह, ब्रजेश पाठक कुमेल उरांव
