भाजपा समाज और देश का विकास करती है, इंडी गठबंधन परिवार का : राजनाथ सिंह

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

खूंटी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने की अपील

Ranchi / Khuti केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के घटक दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोगों में खौफ पैदा कर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है। भाजपा प्यार, मोहब्बत और मान सम्मान कर उनका समर्थन चाहती है। झूठ बोलकर और जनता की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। इंडी गठबंधन के लोग यही काम कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा की झारखंड गठन के बाद भाजपा के तीन सीएम हुए। इनमें से किसी पर भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे। झारखंड के एक सीएम सरकार के मेहमान है। पहली बार मैंने किसी सीएम को डेढ़ दिन तक लापता होते सुना था। वह भी झारखंड के ही थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग राजनीति परिवार के लिए करते हैं। समाज और देश बनाने के लिए नहीं करते हैं। भाजपा समाज और देश बनाने के लिए राजनीति करती है। पीएम ने अपना पूरा जीवन देश की जनता को समर्पित कर दिया है। वह आज भी 18 घंटे काम करते हैं। पीएम मोदी के कारण ही आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। भारत की दुनिया में कद्र बढ़ी है। श्री सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। झारखंड को लाइमलाइट में लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने समाज की अंतिम सीढ़ी पर रहने वाले लोगों की आवाज सुनी। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बना। पीएम मोदी के कार्यकाल में इसका बजट कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा होता है। झारखंड का चरित्र भी यही है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे कराना चाहती है। कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। भारतीय जनता पार्टी हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई में कोई भेदभाव नहीं करती है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है। 5 किलो मुफ्त चावल भी सभी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने अर्जुन मुंडा को तीन लाख से अधिक वोटो से जिताने की अपील की।