भाजपाइयों ने प्रदीप वर्मा के शपथ ग्रहण पर जताया हर्ष

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil Verma

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने गुरूवार को देश के उच्च सदन राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। इस शपथ ग्रहण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं दीं है। इधर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा सदन ने झारखंड की आवाज बनेंगे।