भाकियू हलधर के “युवा महिला मोर्चा” की जिलाध्यक्ष बनी ममता कुमारी

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

साहिबगंज : भाकियू हलधर के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि पिछले दो सप्ताहिक किसान पंचायत को “ऑनलाइन” संबोधित करने के क्रम में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा संगठन विस्तार के लिए आह्वाहन करते आ रहे थे। इसके परिणामस्वरूप 2 मार्च रविवार को हुई साप्ताहिक बैठक में ममता कुमारी का नाम उपस्थित सभी किसानों की सर्वसम्मति से सामने आया। डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने अपने सम्बोधन के क्रम में ममता कुमारी से बात भी की और कहा कि प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाने के पश्चात ही मनोनयन जारी करुंगा। फलतः मुख्य संगठन मंत्री सुनील यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप की संस्तुति और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रीति कश्यप से भी सहमति प्राप्त होने के बाद 6 मार्च गुरुवार को डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने “ममता कुमारी” को युवा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन के पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया तथा कहा कि शायद भविष्य में ममता कुमारी झारखंड प्रदेश से किसान यूनियन की बागडोर सम्भालने वाली पहली महिला नेत्री के रूप में जानी जाएगी और मुझे बातों से लगा की ममता कुमारी किसानों के हितार्थ हर वो संघर्ष करने के लिए तैयार है जो संघर्ष करनी चाहिए। इस ऑनलाइन संबोधन के क्रम में ममता कुमारी और डॉ शैलेश कुमार गिरि वार्ता मौके पर साक्षी लक्ष्मण यादव, बचन कुमार पाठक, बासुकीनाथ चौबे,मनु प्रसाद यादव, राम सिहासन यादव ,रामप्रवेश यादव ,फूलचंद रजक उदय कुमार गुप्ता, रामानंद यादव, सुपन रविदास, रामवृक्ष रविदास, जागेश्वर मंडल ,उमेश चौधरी रुदल यादव, हृदय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।