भारत बंद में मिला अवाम का जन-समर्थन : समन्वय समिति

States

Eksandeshlive Desk

रांची : आज भारत बंद पर अनू0 जाति समन्वय समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कु0 रजक, आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा अनुसूचित जाति महासभा के अध्यक्ष आर0 पी0 रंजन राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदिवासी मुलवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली बहुजन चितक द्वारिका दास ने भारत बन्द को सफल बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक बंद है। आज सुबह 8 बजे से ही झारखंड के राजधानी सहित सभी जिलों में हजारो के संख्या में लोग सड़क पर उतर गये थे। उन्होनें कहा कि देश के एससी/एसटी /ओबीसी ने मा सुप्रीम कोर्ट के उप वर्गीकरण व क्रिमी लेयर के आदेश के विरूद्व देश के अवाम में आक्रोश है। इस बंदी ने साबित कर दिया कि मा0 सुप्रीम कोर्ट संबिधान के विपरित आदेश दे रहा है व संबिधानिक अधिकारों पर टिप्पणी कर संविधान को कमजोर कर रहा है।उन्होने कहा कि यदि देश में न्यायपालिका का यही रवैया रहा तो स्थिति गंभीर होगी ।उन्होने केन्द्र सरकार से मांग किया कि सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी पर सरकार आध्यादेश ला कर कानुन बनाए ।
भारत बंद में कई संगठनों ने सड़क पर उतरकर समर्थन जताया जिनमें भारत आदिवासी संगठन, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा, संत रबिदास महासभा, अनुसूचित जाति सामान्य समिति , सरना समीति, आदिवासी छात्र संघ, मुलवासी छात्र संघ बीएसएसडब्ल्यूएसी सोसाइटी धुर्वा, समता सैनिक दल शहीद जगदेव वेलफेयर सोसाइटी पासी महासभा, पासवान कल्याण समिति, अखिल भारतीय धोबी महासंघ ,संत गाडगे संस्थान, अखिल भारतीय भुईयां महासभा, झारखंड राज्य घासी समाज भीम आर्मी ,नायक कल्याण समिति ,एससी एसटी ओबीसी पुलिस यूनिट, डॉक्टर अंबेडकर चेतना मंच, मूलवासी संघ छात्र संघ आदि शामिल हैं।

Spread the love