Ashutosh Jha
काठमांडू : कर्नल सरफ़राज़ सिंह ने भारतीय सेना के चार सैनिकों और कैप्टन प्रशांत खांका ने नेपाली सेना के तीन सैनिकों के साथ मिलकर मंगलवार को सफलतापूर्वक कंचनजंगा (8586 मीटर) के शिखर पर विजय प्राप्त की। सैन्य पर्वतारोहण में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारत-नेपाल मित्रता के अटूट बंधन को और मजबूत करती है। उक्त जानकारी नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के द्वारा दी है।