अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा): ग्राम पंचायत केदलीकला के केदली बाजार में कर्पूरी भवन के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन हुआ, इस अवसर पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार शर्मा उर्फ शर्मा आर्ट ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
जिप अध्यक्षा ममता कुमारी ने कहा की उनके पदचिन्हो पर चलते हुए समाजिक बुराई का परित्याग कर समाज के लिए कुछ अच्छा करनें का प्रयत्न करना चाहिए। हजारीबाग से चलकर आए समाज के वरिष्ठ वक्ता रामवृक्ष ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सैद्धांतिक विचारों का अनुसरण करने की बात कही। मौके पर विधायक जनार्दन पासवान जी ने कर्पूरी भवन के उपरी तल पर विवाह भवन एवं शौचालय निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय नाई संघ हंटरगंज प्रखण्ड इकाई के तत्वावधान मे आयोजित की गई। आयोजन कमिटी मे प्रखण्ड अध्यक्ष रामानन्द ठाकुर, सचिव सत्येन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य सदस्यों का नाम शामिल है।
इस अवसर पर केदलीकला पंचायत के मुखिया सह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक यादव, अमरेंद्र केशरी, जय हिंद पासवान, गुंजीत कुमार, पूर्व जिप सदस्य सुनिल दास, भाजपा जोरी मंडल अध्यक्षा गायत्री साहू, राजेश शर्मा एवं सैकड़ों लोग शामिल हुए।
