Ashutosh Jha
काठमांडू : भारतीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव नेपाल पहुंचे हैं। मंत्री यादव सरकार द्वारा आयोजित सागरमाथा संवाद के लिए गुरुवार को काठमांडू पहुंचे। नेपाली कांग्रेस के नेता और नेपाल के पर्यावरण मंत्री ऐन बहादुर शाही ठाकुरी ने मंत्री यादव का स्वागत किया। इसी तरह नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी उनका स्वागत करने के लिए त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले कहा था कि वह सागरमाथा संबाद में शामिल नहीं हो पाएंगे। बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक बैठक के दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से कहा कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। सरकार कल (शुक्रवार) सागरमाथा संवाद कार्यक्रम शुरू कर रही है। संगरमाथा संवाद जेष्ठ 4 तक चलेगा। सरकार ने बताया कि वार्ता नेपाल में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और उसके शमन पर केंद्रित होगी।