भारत सरकार लिखे अनियंत्रित एसयूवी वाहन ने छह को मारी टक्कर, एक की मौत

Road Accident

Eksandeshlive Desk

हजारीबाग : हजारीबाग-पटना मार्ग स्थित डीवीसी चौक के पास भारत सरकार लिखे एसयूवी वाहन ने छह लोगों को टक्कर मार दी। घटना मंगलवार की है। इसमें इब्राहिम अंसारी (22) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित एक्सयूवी वाहन झील की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा था। वाहन ने पांच अन्य अलग अलग लोगों को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। पांच अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वाहन को नगवां टोल प्लाजा के पास लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित ट्रैफिक थाना के पास सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित परिजन वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उग्र लोगों ने कई बाइक सवार लोगों पर लाठियां भी बरसायीं। इधर सड़क जाम देखते ही ट्रैफिक पुलिस भी अपने कार्यालय से फरार हो गयी। उग्र लोगों द्वारा हजारीबाग यातायात पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गयी। समाचार लिखे जाने तक रांची-पटना मार्ग जाम था।