EKsandeshlive Desk
साहिबगंज : भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहिबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप की अध्यक्षता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव के नेतृत्व में तथा सुनील यादव के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे इंस्टीच्यूट मैदान साहिबगंज में बीती 19 जनवरी को संगठन विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण किसान पंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से जिला कमेटी के लगभग 75 फीसदी पदाधिकारियों की सूची पर विचार विमर्श पूरा हुआ था। जिला कमेटी के पदाधिकारियों के कागजात संबंधी कार्य पूरा करने के बाद उक्त सूची झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि को अग्रसारित की गई थी।
डॉ. गिरी ने प्राप्त सूची के जांचोपरांत भारतीय हलधर किसान यूनियन साहिबगंज जिला कमेटी के पांच पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र जारी किया जो इस प्रकार है:- लक्ष्मन गोप जिला अध्यक्ष, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुनील यादव साहिबगंज जिला मुख्य संगठन मंत्री व उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव के सयुक्त संस्तुति के आधार पर निवासी नया टोला सकरुगढ़, सकरुगढ़ से जवाहर ठाकुर जिला महासचिव, रामसिंधासन यादव-जिला कोषाध्यक्ष, कबूतर खोपी चानन से मनु यादव- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्कूल के निकट नया टोला पुरानी से जागेश्वर मंडल-जिला उपाध्यक्ष तथा डिहारी, हाजीपुर मिर्जा चौकी से शिवनाथ महतो-जिला संगठन मंत्री साहिबगंज हेतु डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने मनोनयन पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे दिल्ली प्रदेश में भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।
नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने झारखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप और सभी प्रदेश शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी और डॉ. शैलेश कुमार गिरि का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिया कि हम सभी नवनियुक्त पदाधिकारी दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को स्थानीय किसानों के साथ साथ बिहार, झारखंड व राष्ट्रीय भाकियू हलधर के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।