अशोक अनन्त
चतरा: भारतीय किसान संघ चतरा का जिला कार्यालय बाईपास रोड पनसलवा बस स्टैंड के समीप खोला गया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्रीराम पाण्डेय शामिल हुए।प्रदेश मंत्री के साथ सामुहिक रुप से जिलाध्यक्ष शम्भु प्रसाद गुप्ता एवं जिला मंत्री अशोक अनन्त के द्वारा पूजन,दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिला कार्यालय के शुभारंभ पर जिला महिला प्रमुख संजु देवी, कोषाध्यक्ष सरीता देवी,सह मंत्री दिलीप महतो,युवा प्रमुख जानकी महतो सहित कई प्रखण्ड अध्यक्ष शामिल हुए।जिलाध्यक्ष ने भारतीय किसान संघ की स्थापना, उद्देश्य कार्य प्रणाली की जानकारी साझा करते हुए किसानों के अधिकार और किसान हित में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ हीं किसानों के लिए कृषि पद्धति में जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। जिले भर से आए किसानों ने सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करते हुए कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया इसपर प्रदेश मंत्री ने संगठन के भावनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्य के अनुरूप किसान हित व अधिकार को समझते हुए जैविक खेेती,वृक्षारोपण किसान प्रतिस्पर्धात्मक कार्य पर भी चर्चा की तथा सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलनात्मक रुख अपनाने का उल्लेख किया।
जिलाध्यक्ष शम्भु प्रसाद गुप्ता नें क्षेत्र में व्याप्त स्टोन माइंस प्रदुषण, दुष्प्रभाव तथा जल स्तर प्रभावित समस्याओं सहीत बीज वितरण एवं कृषि तकनीक पर चर्चा की।प्रदेश इकाई ने प्रखण्ड स्तर पर ग्राम समिति पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए शेष वंचित ग्राम समिति का शीघ्र गठन कर नियमित बैठक करनें का दिशा-निर्देश दिया। चार सत्र के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर जिलामंत्री अशोक अनन्त, कोषाध्यक्ष सरिता देवी,जिला महिला प्रमुख संजु देवी,सह जिलामंत्री दिलीप महतो,जिला मिडिया प्रभारी सुभाष कुमार, हंटरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष शुरेश प्रजापति समेेत अन्य किसान कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
