जिला कार्यकारिणी के नव पदों का चयन।
अशोक अनन्त
चतरा: भारतीय किसान संघ का जिला सम्मेलन कार्यक्रम इंदुमति टिबड़ेवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दिब्हा चतरा में आयोजित की गई,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश महामंत्री दीपक उरांव एवं राँची जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर मुण्डा, राँची जिला जैविक प्रमुख सुखदेव उरांव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री अशोक अनन्त व संचालन युवा प्रमुख सोनु तिवारी ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश महामंत्री दीपक उरांव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की।जिला मंत्री अशोक अनन्त,सह मंत्री दिलीप महतो,जैविक प्रमुख मुसाफिर दांगी तथा सह युवा प्रमुख जानकी महतो नें बुके देकर व माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया इस दौरान जिले व प्रखण्ड के कई अहम पदों पर नव निर्वाचित चयन किया गया जिसमें महेंद्र साव चतरा को जिला कोषाध्यक्ष, संजु देवी को जिला महिला प्रमुख, सरिता देवी को सह महिला प्रमुख, सुभाष कुमार को जिला मिडिया प्रभारी तथा डाॅ शुरेश प्रजापति को हंटरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों किसान व प्रखण्ड पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम मे भारतीय किसान संघ की समीक्षात्मक चर्चा,सदस्यता अभियान,कृृषि उत्पादन, खाद- बीज,सिंचाई एवं अन्य किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर टण्डवा प्रखण्ड अध्यक्ष सिकेन्द्र मुण्डा,महिला प्रमुख किरण देवी,गायत्री देवी,पत्थलगड्डा अध्यक्ष महेश ठाकुर,उपाध्यक्ष जगदीश साव,मंत्री प्रमोद कुमार,गिद्धौर सह मंत्री सुरेन्द्र कुमार,कोमल साव, अनिशा देवी,मीना देवी,शुशीला देवी,अनिता देवी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।