भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
चतरा:
भारतीय किसान संघ चतरा जिला का एक अहम बैठक जिला कार्यालय चतरा में आयोजित हुआ। इस बैठक मुख्य अतिथि स्वरूप प्रदेश संगठन मंत्री अचल जी एवं प्रदेश मंत्री श्रीराम पाण्डेय शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला मंत्री अशोक अनन्त ने किया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष शम्भु प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सरीता देवी, जिला महिला प्रमुख संजु देवी उपस्थित हुई। बैठक मे विभिन्न प्रखण्डों से आए प्रखण्ड अध्यक्ष व सदस्यों ने प्रमुखता से किसान की समस्याओं को रखा जिसमें धान अधिग्रहण, फसल का नुकसान, माइंस प्रभावित क्षेत्रों से जल स्तर व प्रदूषण समस्या के साथ-साथ किसानों के जमीन का म्यूटेशन, रसीद निर्गत, ऑनलाइन में व्याप्त भ्रष्टाचार, हल्का कर्मचारी की मनमानी का मुद्दा उठाया गया। पुरे समस्याओ से अवगत होने के बाद संगठन के प्रदेश अधिकारी ने उपायुक्त से मिलकर जिला अध्यक्ष को बात रखने की बात कही, समाधान नही होने पर आगामी आंदोलनात्मक कदम उठाए जाने की बात कही साथ ही आगामी दस जनवरी को जिले में पुनः कार्यक्रम रखा गया है जिसमें अखिल भारतीय अधिकारी समेत प्रदेश इकाई भी शामिल होंगे, इसको लेकर उन्होंने जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रखण्ड स्तर पर ग्राम समिति पर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए शेष वंचित ग्राम समिति का शीघ्र गठन कर नियमित बैठक करनें, सभी किसानों के बीच जाने का दिशा-निर्देश दिया। संगठन मंत्री ने संगठन के भावनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्य को विस्तार से समझाते हुए वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर व प्रतिस्पर्धात्मक कार्य पर भी चर्चा की तथा सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलनात्मक रुख अपनाने का उल्लेख किया। भारतीय किसान संघ की स्थापना, उद्देश्य कार्य प्रणाली की जानकारी साझा करते हुए किसानों के अधिकार और किसान हित में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ हीं किसानों के लिए कृषि पद्धति में जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी प्रखण्डों के कार्यकारिणी के सदस्य समेत सैकड़ो किसान शामिल हुए।

Spread the love