भारतीय किसान संघ ने किया शोक सभा का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा):
प्रखंड के दंंतार ग्राम में भारतीय किसान संघ के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय शोक सभा का आयोजन किया गया।
विगत 13 जनवरी को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री युगल किशोर मिश्रा जी का लखनऊ में आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के हंटरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष शुरेश प्रजापति एवं मंत्री सुबोध कुमार साहू तथा ग्राम समिति सदस्यों ने बैंक ऑफ़ इंडिया दंतार के बगल में शोकसभा का आयोजन कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर जिला मंत्री अशोक अनन्त ने बताया की वह भारतीय किसान संघ के बहुत ही कर्मठ और निष्ठावान सक्रिय अधिकारी थे उनके कार्यकाल की स्मृति सदैव यादगार पलों के रूप में हम सभी को मार्गदर्शित करता रहेगा। उनके जाने से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। मौेेके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष अजीत सिंह, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता, देवदत प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सीताराम साव, प्रभु साहू, सुरेंद्र मिस्त्री, विजय प्रसाद, शिवदत प्रसाद, विजय यादव, रामनगीना साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Spread the love