Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस ने भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के कैमूर निवासी सर्वेश कुमार और रांची के पीपी कंपाउण्ड निवासी आशीष दास शामिल है।
डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम के परिसर में राठौर जनरल स्टोर, नामक एक फर्जी संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों के स्टाम्प बनाकर फर्जीवाडा किया जा रहा है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नामकुम थाना से एक पुलिस टीम का गठन किया गया। सूचना का सत्यापन के क्रम में मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम परिसर में स्थित राठौर जनरल स्टोर के दुकान से सेना के विभिन्न पदाधिकारी के नाम से बना हुआ भारी मात्रा में रबर स्टाम्प,मोबाइल फोन,एक सादा कागज पर मोहर बनाने का नमुना, एवं दुकानदार को स्टाम्प मुहर बनाने के लिए दिया गया वाट्सअप का स्क्रीन शॉट बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। पूछताछ में क्रम में यह ज्ञात हुआ कि राठौर जनरल स्टोर के मालिक सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा प्राय: नामकुम मिलिट्री स्टेशन के पदाधिकारियों का कार्यालयी मुहर बनवाये जाते थे तथा यह कार्य उनके द्वारा विगत चार वर्षों से किया जा रहा था। रांची पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की विन्दु पर पर भी छानबीन की जा रही है।
छापामारी टीम में:
मनोज कुमार थाना प्रभारी नामकुम, गौतम कुमार पुअनि नामकुम थाना, शशि रंजन पुअनि नामकुम थाना,मिथुन कुमार पुअनि नामकुम थाना, सशस्त्र बल नामकुम थाना शामिल थे।