भंडारे के साथ शारदीय नवरात्रि के अष्टमी का पूजन किया गया

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

रांची: संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक संस्था एम• आर• एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) संस्था के सदस्यों के द्वारा सामुहिक रूप से 341 कुंवारी कन्याओ एव 41 विनायक जी महाराज (श्री गणेश) जी का पूजन पूर्ण श्राद्धा और आस्था के साथ किया गया। 341 कन्या एव 41 गणेश जी महाराज के पूजन के साथ संस्था के द्वारा 115 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओ ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।

श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के सदस्यों द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की तरह किया गया था संस्था ने 251 कन्या के पूजन का कार्यक्रम करने का रखा था पर 341 कन्या आ गई थी 41 छोटे लडके विनायक जी महाराज (श्री गणेशजी) आ गये थे। उन सभी कन्याओ एव विनायक जी महाराज ( श्रीगणेश) जी महाराज का पूजन कर सभी आये हुए कन्याओ एव बच्चों को भोजन कराकर सभी बच्चो को तिलक करकर निकलकर सभी को नये वस्त्र, चुनरी, स्कुल बैग, कापी, लंच बाक्स, वाटर बोतल, पेन्सिल, पेन्सिल बाक्स, कलर पेन्सिल, फल देकर सभी आये हुए कन्याओ एव बच्चों को संस्था के सदस्यों ने विदाई की।

उन बच्चों के साथ आये हुए उनकी माताओं को संस्था के सदस्यों से द्वारा उनके बीच अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण किया गया।सभी बच्चे एव महिलाये नवरात्री एव दुर्गा पूजा के अवसर पर तरह तरह के समान मिलने से बहुत ही खुश हो रहे थे।निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर को माता के पूजन हेतु फुलो एव गुबारो से सजाया रहा है। निर्माणाधीन मंदिर की सजावट देखने लायक थी। संस्था के सदस्यों ने भजन सत्संग कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आज कन्या पूजन के साथ साथ निःशुल्क श्री कृष्ण अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति के सौजन्य से किया जया। महिला समिति के द्वारा किये गये अन्नापूर्णा भंडारे मू लगभग 2000 श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के कन्या पूजन कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी ओमप्रकाश सरावगी विष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, दिलीपअग्रवाल, सुरेश चौधरी, सुशील गाड़ोदिया, कैलाश सिंघानिया, जयप्रकाश मित्तल, अशोक लाठ, सुनील पोद्दार,मनीष सौनी महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,मंगला मोदी सरोज पोद्दार, सत्यभामा गोयनका, सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, चंदा देवी अग्रवाल, आशा देवी मुंजाल, एव संस्था के और भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।