भूमि विवाद में चाकू घोपकर महिला की हत्या, गांव में मचा कोहराम

Crime

Eksandeshlive Desk

नवादा : नवादा में रविवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। धारदार हथियार से महिला के शरीर व पैर पर वार किया गया, जिसके बाद इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। मृतका रजौली थाना क्षेत्र के मुरैना गांव के विनोद चौधरी की पत्नी कलावंती देवी हे गई। मृतक के पति ने हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के पति विनोद चौधरी ने बताया कि जमीन का विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। कुछ दबंग लोग जमीन छोड़ देने के लिए कह रहे थे और पूर्व में भी विवाद हुआ था। आज 5 से 6 की संख्या में रहे लोगों के द्वारा मेरी पत्नी की हत्या कर दी गई है। जख्मी हालत में रजौली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया था।
नवादा में इलाज के बाद पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर डॉक्टर ने कर दिया था। इसी दौरान जाने से पहले ही मेरी पत्नी ने नवादा सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतका के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत महिला की शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार की गई है।