News by Mukesh
लातेहार: पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अमीन ने यह राशि वादी से कार्य के बदले मांगी थी। एसीबी टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया और रिश्वत लेते ही आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
