बिलासी टोपनो के विशाल मोटरसाइकल जुलूस से लातेहार में हलचल, प्रत्याशी ने लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

Election

Eksandeshlive Desk

लातेहार : लातेहार नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी टोपनो ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी ताक़त का प्रदर्शन किया। बिलासी ने आग्रह यात्रा के नाम से पहले एक भव्य रोड शो और फिर एक विशाल मोटरसाइकल रैली का आयोजन किया जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। लगभग पांच सौ मोटरसाइकल सवार पीछे और एक खुली जीप पर प्रत्याशी और उसे समर्थन देने वाले दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस जीप पर झामुमो ज़िलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दूबे, कांग्रेस के पूर्व ज़िलाध्यक्ष आफ़ताब आलम, आजसू ज़िलाध्यक्ष अमित पांडेय सवार थे और ड्राइविंग का ज़िम्मा मोहर सिंह ने सम्भाल रखा था।

समर्थक और शहर के लोग विलासी की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे : मोटरसाइकल जुलूस में सुशील अग्रवाल, बुद्धेश्वर उराव, मनोज यादव, ममता देवी, ज़ीरा देवी, प्रभात कुमार, रीना उराव, सुशील यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। जुलूस ने पूरे नगर का भ्रमण किया और लातेहार बाज़ार, थाना चौक, चटनाही, दुरुवा धरमपुर, बाइपास हर जगह प्रत्याशी ने ख़ुद लोगों से हाथ जोड़ कर और बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद मांगे। बिलासी की इस आग्रह यात्रा और इसमें जुटी भीड़ और विभिन्न दलों के समर्थन ने शहर का माहौल बदल कर रख दिया और विलासी के समर्थक और शहर के लोग बिलासी की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।

Spread the love