रांची: कांके स्थित सुकुरहूटू गांव में भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति सुंदर नगर के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश का 25वां स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का 150वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ आदिवासी पारंपरिक खोड़हा जतारा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप लोहार एवं संचालन मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू ने किया।
जतरा में कांके क्षेत्र के चेड़ी मनातू, नगड़ी, खेलगांव, चिरौंदी, मांडर सहित आठ गांवों के खोहड़ा पारंपरिक वेशभूषा और पोषाक पहन कर ढोल मांदर नगाड़ा बजाते हुए जतरा में शामिल हुए। आर्केस्ट्रा के धूम में भी लोग खूब झूमे नाचे हजारों की भीड़ और विभिन्न पारंपरिक गीत संगीत के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान और झारखंड के आंदोलनकारियों के शौर्य गाथा जैसे जीवंत हो उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार बैठा, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्रमुख अजय बैठा, लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता,समाजसेवी अनिल राम, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी,अनिल बैठा, ठूमा तिर्की, कमलेश राम,लोअपा के जिला अध्यक्ष अशोक राम, संगीता तिर्की, राकेश प्रसाद, अजीजुल अंसारी,सूरज यादव,संजीत कुमार, परमेश्वर साहू, प्रभात भूषण, दिलेश्वर महतो,मुखिया राम लखन मुंडा उपस्थित हुए। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के संस्थापक सहदेव मुंडा, बसंत महतो, रामवृक्ष महतो, दूती पाहन, संजय मुंडा,सचिन अनिल मुंडा,उपाध्यक्ष प्रशांत बैठा, मुख्य संयोजक उनील महतो, विनोद साहू,मनोज महतो, गोविंद महतो, सूरज साहू, राजेश महतो,प्रदीप ठाकुर, महादेव महली,अशोक मुंडा, मुन्ना लोहरा, महादेव लोहार, बशारत अंसारी, कलाकार परनेश महतो , शिवचरण महतो, सरोज कुमार भूमिका निभाई।
