बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली में जल्द शुरू होगा विकलांगों के लिए विशेष शिविर   

360° Ek Sandesh Live Sports

Eksandeshlive Desk

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली में विकलांग तीरंदाजो के लिए जल्दी ही शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। इस शिविर में दूर दराज से आए हुए विकलांग भाग लेंगे। बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली में पहली बार विकलांगों के लिए हर एक सुविधा उपलब्ध किया जाएगा वही विकलांग सिल्ली प्रखंड एवं रामगढ़ जिला से आना शुरू कर दिया है। इनका स्वागत कोच प्रकाश राम एवं शिशिर महतो ने किया। दूसरी और झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि तीरंदाजी के सहारे बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। विकलांग जहां जिनका कोई सहारा नहीं होता है वही तीरंदाजी के सहारे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। 

Spread the love