बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि : BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

States

हर साल 9 जून को आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को पूरे देश में मनाया जाता है. इसी क्रम में आज (9 जून) भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव  ने रांची में उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें नमन किया. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें.

बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी : समीर उरांव

वहीं, इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महानायक बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी थी. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया और अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी थी.

1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी : समीर उरांव

वहीं, स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आगे उन्होंने बताया कि इसी दिन साल 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी. उनकी शाहदत और पराक्रम अद्भुत रही है. उनका जीवन देश की नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देने का काम करेंगी.

समीर उरांव ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए बताया कि जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान योद्धा, स्वतंत्रता सेनानी हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे और सम्पूर्ण देश उनका ऋणी रहेगा.