Kamesh Thakur
रांची: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के महिलोंग में बकरी चोरी के आरोप में अख्तर अंसारी नाम के व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी वेद व्यास महतो और अजित कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य लोगों को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
रविवार को रांची के पिठोरिया के रहने वाले अख्तर अंसारी का शव टाटीसिल्वे के महिलोंग से बरामद किया गया था। अख्तर के परिजनों का दावा है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है।
