बकरी प्रजनन, पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में वैज्ञानिक तकनीक अपनाएँ: डॉ एससी दुबे

360° Ek Sandesh Live

बीएयू द्वारा कांके के चामगुरू गाँव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन

sunil Verma
रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रांची जिला के कांके प्रखण्ड के चामगुरू गाँव में शनिवार को राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख संक्रामक रोग पीपीआर से बचाव के लिए 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का टीकाकरण किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने बेहतर उत्पादकता और लाभ के लिए बकरियों के प्रजनन, पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर बल दिय। उन्होंने पशुओं की पोषण आवश्यकता की पूर्ति के लिए हरा चारा उगाने तथा आधुनिक बकरीपालन सम्बन्धी आवश्यक परामर्श प्राप्त करने के लिए रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सतत संपर्क में रहने का सुझाव पशुपालकों को दिया। राष्ट्रीय बकरी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बकरी के आर्थिक एवं पोषण महत्त्व बकरी दूध और मांस के पोषक तत्वों और इनके मूल्य संवर्धन तथा प्रसंस्करण के बारे में जागरूक बढ़ाना है। आइसीएआर के केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक डॉ मनीष कुमार चाटली ने बकरी अनुसंधान सम्बन्धी सभी केन्द्रों एवं राज्य कृषि विश्वविद्यालयों को प्रस्ताव दिया था। बकरीपालन को लोकप्रिय बनाने तथा भविष्य के पशु के रूप में बकरी की ब्रांडिंग करने के उद्देश्य से संस्थान के स्थापना दिवस 12 जुलाई को राष्ट्रीय बकरी दिवस के रूप में मनाया जाय। निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा संकाय डॉ एमपी गुप्त, प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अलोक कुमार पाण्डेय, झारखण्ड सरकार के पशुपालन अधिकारी डॉ सरोज कुमार ठाकुर तथा बकरी परियोजना की प्रधान अन्वेषक डॉ नंदनी कुमारी ने भी किसानों को संबोधित किया। विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार, डॉ शैलेन्द्र कुमार रजक तथा डॉ दिलीप कुमार यादव के मार्गदर्शन में वेटनरी विद्यार्थियों ने टीकाकरण कार्यक्रम चलाया क राष्ट्रीय बकरी दिवस आयोजन आइसीएआर की अखिल भारतीय बकरी सुधार अनुसंधान परियोजना के तहत किया गया था क दो दवा कंपनियों- जेन एक्स तथा न्यूट्रीवेट द्वारा 60 किसानों को पशुओं के लिए उपयोगी दवाएं नि:शुल्क वितरिक की गयीं । प्रौद्योगिकी-आधारित बकरीपालन विषय पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आरवीसी के राजदीप, निहाल श्रीवास्तव तथा राहुल शर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया क स्थानीय महिला कृषकों- बचिया देवी, पौंडो देवी तथा रिशा उरांव को बकरीपालन में विशिष्ट योगदान के लिया सम्मानित किया गया।