बनहरदी कोयल खनन ने जरूरतमंदों के बीच में बांटा गर्म कपड़ा

360°

Deepak Mishra
लातेहार: पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल के द्वारा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के प्रभावित ग्राम बारी में ठंड से राहत पहुंचाने के लिये बांटे गये साल, टोपी एवं मफलर इत्यादि गर्म कपड़े साथ ही जन सूचना केंद्र तथा वॉटर टैंकर का उद्घाटन किया गया।
अशोक कुमार सहगल (सीईओ पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा बनहरदी परियोजना का दौरा किया गया। जहां सामुदायिक विकास के अंतर्गत ग्राम बारी में 100 से अधिक बुजुर्गो तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को साल , टोपी , मफलर इत्यादि गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इसके अलावा ग्राम रामपुर में जन सूचना केंद्र  का उद्घाटन किया गया साथ ही  पूर्व में ग्रामीणों द्वारा किये गये मांग के आधार पर पेयजल की उपलब्धता  के लिये वॉटर टैंकर का शुभारंभ किया गया।
इस वाटर टैंकर के माध्यम से बनहरदी परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में जहां भी  पेयजल की समस्या है निः शुल्क पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान में ग्राम प्रधान गोविंद ठाकुर , जनता प्रतिनिधि राजू भुईयां एवं बड़ी मात्रा में ग्रामवासी शामिल हुये। ग्रामीणों द्वारा इस पहल की सराहना काफी सराहना कि गई एवं कड़कड़ाती ठंड में  गर्म कपड़े साल , टोपी, मफलर प्राप्त होने पर परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बनहरदी परियोजना के महाप्रबंधक एन के मालिक, जियाउर रहमान, प्रमुख मानव संसाधन, एम. चन्द्रशेखर (अपर महाप्रबंधक) असीम मिश्रा (अपर महाप्रबंधक) आर.बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक), सिद्धार्थ शंकर (अपर महाप्रबंधक), अमरेश चंद्र राहुल (उप महाप्रबंधक) जीवनेंदु मोहापात्र (उप महा प्रबंधक), बालेंदु दवे (उप महाप्रबंधक) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Spread the love