Eksandeshlive Desk
कांके/रांची: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को बोड़ेया स्थित श्री मदन मोहन मंदिर परिसर में डॉ. रविभूषण तिवारी, रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास विभाग, डोरंडा कॉलेज रांची द्वारा लिखित ‘बोड़ेया गांव की सार्थकता’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में बोड़ेया गांव और इसके देव स्थलों से जुड़े रहस्यों का उल्लेख किया गया है। साथ ही यहां के ब्राह्मणों की वंशावली, नागवंशी राजाओं और चेरो राजाओं का कुर्सीनामा विस्तार से दर्ज है। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोगों में पुरोहित अजय मिश्रा, मंदिर के संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी, अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, मुखिया सोमा उरांव और सरपंच शामिल हुए। पुस्तक विमोचन के बाद उपस्थित लोगों ने लेखक की सराहना करते हुए इसे बोड़ेया गांव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।