बोहरा डिग्री कॉलेज में दुरुस्त होगी शिक्षा व्यवस्था: एमटी राजा

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

राजमहल: बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में शासी निकाय की बैठक विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में राजमहल एसडीओ सह सचिव सदानंद महतो मौजूद थे। बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सहित संसाधन से जुड़ी समीक्षा पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षक एवं शिक्षकोत्तर कर्मियों के उपस्थिति से भी जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई है। विधायक ने कहा कि बोहरा डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य से शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गई है यहां के शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।इसे लेकर कुलपति एवं उच्च शिक्षा मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को मिले इसे लेकर लगातार प्रयास की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बच्चों के शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति सकारात्मक विचार के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षकोंत्तर कर्मी कार्य करें. मौके पर प्राचार्य प्रो. हरिशंकर सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ सिदाम सिंह मुंडा व शिक्षाविद भुदेव कुमार मौजूद थे।

Spread the love