बोकारो : रघुनाथ महतो स्मारक समिति ने मनाया चुआड़ विद्रोह के महानायक का 247वां शहादत दिवस

360°

Eksandeshlive Desk

बोकारो : रघुनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से चन्दनकियारी प्रखंड के सितानाला स्थित रघुनाथ महतो पथ के समीप शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक पुरखा शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उनका 247वां शहादत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो ने की, जबकि संचालन समिति के फटीक कुमार हिंदआर ने किया।

इस मौके पर ऑफ इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी राज की दमनकारी नीति के खिलाफ देश में पहली बार आवाज उठाने व देश के प्रथम शहीद रघुनाथ महतो के विचारों को जन-न तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं किसान नेता सह समिति के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आंदोलन व विद्रोह के दौरान रघुनाथ महतो ने झरिया के राजा को पराजित करने के उपरांत 25 जुलाई 1774 को चन्दनकियारी के दामोदर नदी किनारे पांच हजार की संख्या में एक बड़ी जनसभा कर आपन गाॅव-आपन राज, भागाआ परदेशियाक राज जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया जो आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर सिमन्त रजक, मृत्युंजय कुमार महतो, पटेल चन्द्र महतो, अर्जुन रजवार, गौतम कुमार महतो, निताई गौराईं, कुलदीप कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, विभिषण महतो, मेराज साईं, करण महतो, महेन्द्र कुमार महतो, दुलाल महतो, उमेश महतो, विकास महतो आदि उपस्थित रहे।

Spread the love