बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी : भूषण बाड़ा

360° Ek Sandesh Live Politics

कांग्रेस पार्टी के बुथ स्तरीय कार्यशाला में आगामी विस चुनाव पर चर्चा
सिमडेगा : कुरडेग प्रखण्ड के पंचायत के डुमरडीह में बुथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। विधायक ने संगठन को मजबूत करने को लेकर बूथ स्‍तर के कार्यकर्ताओं को कई सुझाव दिए। उन्‍होंने कहा कि बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी तेज करें। संगठन की मजबूत कड़ी बूथ स्‍तर के कार्यकर्ता है। बूथ स्‍तर के कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी विस चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्‍यासी की जीत होगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों को गांव के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाएं। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। कार्यकर्ता महागठबंधन सरकार के जन कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाएं। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्‍या सुनें और उसे दूर करें। बैठक में प्रखंड प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश सिंह,कार्यकारिणी प्रखंड अध्यक्ष तेलेशफोर टोप्पो,प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष देवनिस खलखो, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, विधायक प्रतिनिधि विनोद दास, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि अरविंद लुगुन,प्रदेश मीडिया समन्वयक चंदन सिंह ,डॉ इमतियाज अहमद,मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेस,रॉबट तिर्की,दीपक जयसवाल,अरुण जायसवाल,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप नायक, जॉन्सन बेक आदि भारी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।मौके पर उपस्थित जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पुरी ईमानदारी के साथ संगठन के हीत में काम करें। आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतते आई। आप सभी अंदर मौजूद जोश देखकर लगता है कि अब आगामी हर चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की जरुरत है।

भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कई ग्रामीण
बैठक में कई ग्रामीण भी पहुंचे थे। जिन्‍होंने भाजपा पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का सदस्‍यता ग्रहण किया। कांग्रेस पार्टी का सदस्‍यता ग्रहण करने वालों में दुर्गा देवी,करमी देवी, चंदरी देवी ,फूलमती देवी, राजो देवी,राधा कुमारी,शिवराज राउत,दिलीप साय,श्रावण साय, सत्यानंद साय,आर्यन साय,सुखनंदन साय,अनूप बड़ाइक,कमलेश खड़िया,विजय बाड़ा आदि शामिल है। सभी ग्रामीणों ने सुभाष गुप्ता की अगुवाई में पार्टी का सदस्‍यता ग्रहण किया।