बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्य समिति की बैठक में शामिल हुए सभी बूथ अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk
प्रतापपुर(चतरा): केंद्र में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार स्थापित करने हेतु यह जरूरी है की हमें हथियार रूपी संगठन के कार्यकर्ताओं में धार पैदा करना होगा। इसके लिए हमे बिना समय गंवाए अभी से हीं कमर कस लेना होगा। भाजपा का एक एक कैडर का संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने में अहम भूमिका है। उक्त बातें चतरा के पूर्व विधायक सह संगठन द्वारा नियुक्त प्रतापपुर के प्रभारी जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जनार्दन पासवान के आवास पर भाजपा के बूथ सशक्तिकरण को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि हमें 2024 का चुनाव जीतने के लिए अभी से ही संगठन की मजबूती में लग जाना होगा। वहीं पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार मोदी का नेतृत्व स्वीकार्य हो रहा है उससे प्रतीत होता है कि हमारा देश विश्व गुरु बनने के कगार पर है। वह दिन दूर नही जब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में जाने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सौण्डिक व संचालन महामंत्री भीम सिंह के द्वारा किया गया। बैठक तीन चरणों में की गई। पहली बैठक भाजपा मंडल कार्य समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ, दूसरी पंचायत संयोजक व बूथ अध्यक्षों के साथ व तीसरी बैठक बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से लेकर मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से की गई। जिसमें बूथ सशक्तिकरण को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रतापपुर भाग एक जिला परिषद प्रतिनिधि संतोष राणा, प्रतापपुर के संगठन प्रभारी मुन्ना सिंह,भाजपा नेता कपिल पासवान, विनय पाण्डेय, महामंत्री सत्येंद्र पासवान, उपाध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, गजवा पंचायत मुखिया पूनम कुमारी, सुनैना देवी, मोहम्मद नईम अंसारी, अयूब अंसारी, विनोद प्रसाद, सुनील प्रजापति, राजकुमार पासवान कपिल मिस्त्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर ,नंदकिशोर मिस्त्री, प्रवीण कुमार गुप्ता , आशुतोष कुमार सोनू ,महेश पासवान, आनंदी साव, नंदकिशोर मिस्त्री, केदारनाथ ठाकुर,नंद देव प्रजापति, रंजीत प्रजापति, देवचंद यादव, मदन साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love