ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी करने के आरोप मे चार गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने नशा के कारोबार करने वालों को खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बिद्यानगर स्थित मछली चौक के पास नशा पदार्थ की खरीद-ब्रिकी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण कुमार साव,अमित कुमार, अजित कुमार गुप्ता उर्फ हड्डा, कौशल सिंह सभी अभियुक्त यमुना नगर के रहने वाला शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 21 पुड़िया 3.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की बिद्यानगर मछली चौक के पास नशा पदार्थ का खरीद-ब्रिकी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये छापामारी कर चार अभियुक्तों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।