ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी करने वाले चार युवक गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने नशा के कारोबार करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाइ करते हुये चार युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुुक्तों में अर्जुन कुमार उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी,रजनीश कुमार सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ खैनी और रितेश कुमार उर्फ मिन्नी शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपियों सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने 17.48 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन,एक स्कूटी और एक टीभीएस स्पोर्ट बरामद किया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बुधवार को पे्रसवार्ता में बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आन्दनपुरी मछली चौक हनुमान मंदिर के पास ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कोतवााली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आनन्द पुरी मछली चौक हनुमान मंदिर के पास छापामारी करने पहुंची। पुलिस बल को देखकर वहां से पांच लोग भागने लगे। पुलिस बल ने भाग रहे चार लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये अभियुक्तों में अर्जुन कुमार उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी,रजनीश कुमार सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ खैनी और रितेश कुमार उर्फ मिन्नी शामिल है। पकडेÞ गये अभियुक्तो की तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ब्राउन शुगर की खरीद- ब्रिकी आस- पास के इलाके में करते है। इससे इनकी अच्छी कमाई हो जाती है। वही मौके पर से एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देते हुये अंधरे की फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Spread the love