बरकट्ठा में तेज आंधी तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त 

States

Eksandeshlive Desk

 बरकट्ठा : प्रखंड में अचानक आई तेज आंधी तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। एक ओर जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं शनिवार को दोपहर बाद अचानक काले बादल लिए आई जबरदस्त आंधी तूफान ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया लगातार एक घण्टे तक चले आंधी से बरकट्ठा बाजार टांड़ स्थित हाई मास्ट लाइट गिर गया। वहीं कोनहारा कला में जानकी देवी पति श्यामलाल सिंह के खपरैल मकान पर पेड़ गिर गया जिससे लोग बाल बाल बच गये वहीं पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो लोग बाहर रहने पर मजबूर हो गये। वहीं बरकट्ठा दिव्य कल्याण आश्रम के सामने मुकेश कुमार गुप्ता पिता स्व विश्वनाथ साव का घर का अल्बेस्टर तेज आंधी में उड़ गया जिससे पूरा घर का सामान बारिश से गीला हो गया। मुकेश पेशे से ड्राइवर है वह काफी गरीब है। तेज आंधी तूफान से पूरे प्रखंड में भारी तबाही मचाई अनेकों घरों का अल्बेस्टर उड़ गया तो वहीं प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर बड़े बड़े पेड़ उखड़ गये कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे क्षेत्र में  बिजली भी बाधित हो गई।  हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली परन्तु आंधी तूफान की तबाही से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Spread the love