बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर हालत में रेफर

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार/महुआडांड़: डालटनगंज महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ गांव के शिव बेल के पास में शुक्रवार की सुबह सोहसा बस ने एक बाइक में टक्कर मार दिया । जिसमें बाइक सवार छिपादोहर निवासी रामलाल ठाकुर का पुत्र , संदीप ठाकुर (32) गंभीर रूप से घायल हो गया है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संदीप ठाकुर अपने बाइक से डालटनगंज जाने के लिये घर से निकला हुआ था।
जब वह केड़ गांव के शिव बेल के पास में पहुंचा हुआ था तभी  डालटनगंज से महुआडांड़ की ओर जा रहे सोहसा नामक बस ने संदीप की बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया था। इसमें संदीप ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही छिपादोहर थाना को सूचना दी गई और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल संदीप ठाकुर को इलाज के लिये बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
डॉ विवेकानंद कुमार के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिये डालटनगंज एमएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। डॉ विवेकानंद ने बताया कि घायल संदीप के चेहरे में गंभीर चोटें आया था छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है बस को घटना स्थल से ही जब्त कर लिया गया एवं आगे की कार्रवाई की जा रही थी।

Spread the love