Eksandeshlive Desk
रांची : महिला काव्य मंच की दोनों इकाइयों (पूर्वी-पश्चिमी) की सम्मिलित गोष्ठी राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण के आवास पर हुई। गोष्ठी बासंतिक रंगों में सराबोर थी। सारिका भूषण के स्वागत अद्बोधन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां अध्यक्ष ने नई पुरानी सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए सभी की उपस्थिति को सराहा। साहित्यिक चर्चा के साथ कई मनोरंजक गेम भी खेले गये। सभी ने अत्यंत उत्साह से गोष्ठी में अपनी सहभागिता दी।
सारिका भूषण, सुरिंदर कौर नीलम, रेणु झा रेणुका, सुनीता अग्रवाल, सोनल थेपडा, रेणु मिश्रा त्रिवेदी, संध्या चौधरी, मौसम पांडेय, रश्मि सिन्हा, मंजुला सिन्हा, मधुमिता, अनुप्रभा, पूनम, सविता, मीरा सिंह, प्रतिभा मिश्रा, ख़ुशबू बरनवाल, रंगोली, उमा सिन्हा, शिप्रा शालिनी, प्रतिभा सिंह, शोभा वर्मा, अनुपमश्री, संगीता सहाय नंदनी प्रणय, सुनीता श्रीवास्तव सहित बहुत से कलमकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई।