बसंत पंचमी की संध्या पर जोहार दर्पण पत्रिका के बैनर तले हुई काव्य गोष्ठी

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

रांची : जोहर दर्पण पत्रिका के बैनर तले 2 फरवरी 2025 को काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्टी बसंत पंचमी की उपलक्ष्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के जाने-माने खोरठा साहित्यकार महेंद्र नाथ गोस्वामी “सुधाकर” ने की, जबकि मंच संचालन संजय कुमार गुप्ता हजारीबागी ने किया।

इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न शहरों से दर्जनों कलमकारों ने भाग लिया, जिनमें सुनीता अग्रवाल “पिंकी”, कविता साव, पंकज कुमार दास, अंत्रिका सिंह, गोविंद कुमार, मनोज कुमार मिश्र, सुनीता तिवारी, देवानंद मिश्र, संध्या रानी, डॉ मीनाक्षी सुकुमारन, अनुराग उपाध्याय, संगीता झा, कृत्यानंद झा, संजीत कुमार ठाकुर ,अमर कुमार प्रमाणिक आदि ने अपनी जोरदार प्रस्तुति देकर मंच को सुशोभित किया।