बुढ़मू में पत्नी और बेटी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

पत्नी दूसरे व्यक्ति से फोन से बात करती थी पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

Kamesh Thakur

रांची: बुढ़मू थाना की पुलिस ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में पति डब्लू यादव(28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डब्लू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किसी गैर पुरूष से बराबर फोन से बात करती थी। बात करने से मना करने पर पति और पत्नी के बीच झगडा होता था। रविवार की रात भी फिर से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, गुस्सा में डब्लू ने पत्नी संगीता देवी और अनुष्का कुमारी को गला दबाकर हत्या कर दी। और लाश कंबल से बांध कर साइकिल से तालाब के पास फेक दिया।
ज्ञात हो कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के साड़म तालाब से सोमवार को एक महिला और एक बच्ची का लाश बरामद हुआ है। लाश पहचान संगीता देवी (25 वर्ष) और अनुष्का कुमारी (ढाई वर्ष)के रूप में हुई थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला और उसकी बेटी के गले, आंख और चेहरे में चोट का निशान पाये गए हैं। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रंग देने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंका गया।