बुंडू पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: बुंडू थाना की पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनसा करमाली है वह एदलहातु गांव का रहने वाला है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि बुंडू थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ ओम प्रकाश एवं बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये एदलहातु गांव में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया। इसी क्रम के अफीम की खेती करने के आरोप में मनसा करमाली को पकड़ा। पकडेÞ गये व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपना निजी जमीन पर अवैध रूप से खेती कर रहा था। पकड़े गये व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।