बुर्का पहन कर घूम रहे एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के अलबर्ट एक्का चौक से रविवार की रात बुर्का पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कृष्ण जन्मउत्सव का कार्यक्रम के दौरान अल्बर्क एक्का चौक बुर्का पहन कर संदेहास्पद स्थिति में घूमते पाए जाने के बाद एक महिला की शिकायत पर प्रमोद सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी किशोरगंज के चुनना भट्ठा के रहने वाले प्रमोद सोनी को गिरफ्तार किया गया। भीड़ से गुजर रही एक महिला ने व्यक्ति को पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Spread the love