चाईबासा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी

Politics

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुईरा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) में झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 31 मार्च को होगा। हालांकि, समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब शामिल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय के अनुसार, सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी का चाईबासा दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों द्वारा संगठन को मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 दिनों तक चले इस शिविर का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और नए नेतृत्व को तैयार करना है, ताकि भविष्य में संगठन को और मजबूती मिल सके।

Spread the love