चंद्रवंशी महा सम्मेलन की तैयारी पूरी, रविवार को होगा भव्य आयोजन

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर (चतरा):प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में इस वर्ष आयोजित होने वाले जरासंध महोत्सव सह चंद्रवंशी महा सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आगामी रविवार, 9 नवंबर को यह भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न होगा। आयोजन स्थल प्रतापपुर राजगढ़ के मैदान में भव्य पंडाल एवं मंच, सजावट तथा सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण लगातार सक्रिय हैं। इस अवसर पर दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग, अतिथि, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के जुटने की संभावना है।समारोह में संस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, समाज के गौरवशाली इतिहास और वीरता पर आधारित प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को और मजबूत करना है। अध्यक्ष पवन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि यह आयोजन समाज की पहचान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने चंद्रवंशी समाज के सभी लोगों से अधिकाधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप में संपन्न हो सके।

Spread the love