चंद्रवंशी विकास मंच की मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह आज चुटियारो में

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

कोडरमा: चंद्रवंशी विकास मंच कोडरमा की मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह 9 मार्च को लखीबागी चुटियारो में संपन्न होगी।उक्त जानकारी मंच के सचिव धरतीपुत्र महेश भारती ने देते हुए कहा कि। भारत का होली लोकप्रिय है जो भारत में मनाया जाने वाला एक रंगबिरंगा त्यौहार है। यह वसंत ऋतु के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग एक दूसरे पर रंग-बिरंगे पाउडर फेंककर होली मनाते हैं। यह त्यौहार संगीत, नृत्य और मौज-मस्ती के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज को एकजुट करते हुए समाज के अंदर शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक समझ को विकसित करने के एक उद्देश्य है। वही उन्होंने कहा कि इसी दिन समाज के मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह मंच सदस्य द्वारिका कुमार राम के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के ही सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य संरक्षक रामेश्वर राम रवानी, जय प्रकाश राम, सीता राम भगत जी, बिरेंद्र राम,उमेश राम, प्रवीण चंद्रा, ओम प्रकाश राम, महेंद्र राम, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राज्य महासचिव सह मंच अध्यक्ष चंद्रवंशी दीपक कुमार नवीन,जिला अध्यक्ष प्रवीण रवानी,महासचिव अभिषेक चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष प्रभात राम, राहुल वर्मा, सचिव महेश राम, कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार,संगठन मंत्री पवन कुमार चंद्रवंशी, मंच उपाध्यक्ष रवि राम, सह सचिव संतोष चंद्रवंशी, सुरेंद्र भारती,अरुण राम, दिवाकर राम, मनोज राम,रंजीत राम, मुकेश राम, मनोज कुमार, प्रेम कुमार, रवि रवानी, अनिल राम, द्वारिका राम, विजय कुमार , अजय कुमार, विजय राम अधिवक्ता निखिल चंद्रवंशी, विकास कुमार,सुशील चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी अन्य गरिमामय सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र राम सोरेन,आदि लोगो ने भाग लेंगे।