चार किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: रातू थाना की पुलिस ने गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति आपस में चचेरा भाई है।
ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली की रातू थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में गांजा की बिक्री की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुये डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये गोकुल नगर में राजेन्द्र यादव के मकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान गौतम कुमार सिंह और धीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 4.148 किलो गांजा बरामद किया है। जिसका बाजार मूल्य लाखों में बताया जा रहा है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ललगुटवा से एक व्यक्ति से गांजा को खरीद कर पुड़िया बनाकर आस-पास के क्षेत्रों में बेचते है। पुलिस ेेंके अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बिहार के जिला नवादा के थाना कौआकोल के अंतर्गत कदहर का रहने वाला है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

Spread the love