चार साल की बच्ची का अपहरण करने के आरोपी एक गिरफ्तार, बच्ची को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने चार साल की बच्ची की अपरहण करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त में जगदीश साह मांडर थाना क्षेत्र के सोशई आश्रम के पास का रहने वाला हैं। पंडरा ओपी क्षेत्र के फेन्ड्स कॉलोनी निवासी हरेन्द्र साह ने पुलिस को दिये लिखित आवेदन में बताया कि उनकी चार साल की बच्ची को 17 मई को चार बजे अपने घर के बगल में ट्यूशन पढने गई थी। लेकिन संध्या छह बजे तक नही लौटी। घर वाले ने बच्ची को काफी खोज बीन किया। बच्ची का कही पता नही चला।
सुखदेव नगर थाने में चार साल की बच्ची को जान मारने के नियत से अपहरण करने की कांड़ दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों एवं टेम्पु चालको से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति के साथ एक लडकी को टेम्पु पर बैठाकर मांडर की ओर गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांडर थाना की पुलिस को अर्लट किया। मांडर थाने की पुलिस ने मांडर थाना के गेट के पास टेम्पु के को रोकर जांच किया, तो टेम्पु से एक बच्ची काफी रो रही थी। और एक व्यक्ति काफी घबराया हुआ था। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से पुछा तो अपना नाम जगदीश साह बताया। और उस व्यक्ति ने बच्ची के बारे में बताया कि फेन्ड्स कॉलोनी पंडरा से उठा कर लाया हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा। वही बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है।

Spread the love