चीन में रोबोट्स ने इंसानों के साथ लगाई 21 किमी की दौड़

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग में दुनिया की पहली इंसान और रोबोट के बीच हाफ मैराथन हुई। लोगों के साथ 21 रोबोट्स ने 21 किलो मीटर की दौड़ लगाई। इसे देखने को लिए लोगों के अंदर खासा उत्साह देखा गया। यह अजब-गजब दौड़ बीजिंग के दक्षिण-पूर्वी यिझुआंग जिले में शनिवार को हुई। इस दौड़ का मकसद रोबोटिक्स और टेक्नोलाजी की दुनिया में चीन की तरक्की दिखाना था।

चीन की नोएटिक्स रोबोटिक्स और ड्रायडअप कंपनियां के रोबोट्स का साइज 120 सेंटीमीटर सेे कम था, जबकि कुछ का साइज 1.8 मीटर लंबा था। खाास बात यह रही कि रोबोट ने 2.40 घंटे में दौड़ को पूरा किया, जबकि इंसानों ने इसे एक घंटे में इसे पूरा कर लिया। रोबोट्स के साथ इंसानी ट्रनेर भी थे, जिन्होंने दौड़ के दौरान उन्हें सहारा भी दिया। रोबोटिक्स सेंटर के चीफ टेक्नालाजी अफसर तांग जियान ने बताया कि चीन में दस हजार कमर्चारियों पर 470 रोबोट हैं। रोबोट्स ने मैराथन में बेहतर प्रदर्शन किया।

Spread the love