चेकिंग के दौरान चार लाख 56 हजार रूपये कैश के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मिली जमानत

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

रांची: झारखंड विधान सभा के पास से पुलिस ने बीते 11 मई की देर शाम वाहन चेंकिग के दौरान लाल रंग के स्विफ्ट कार से चार लाख 56 हजार रूपये कैश बरामद की थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रांची सिविल कोर्ट ने चार लाख 56 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को जमानत दे दी। गिरफ्तार आरोपियों में अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन शामिल है। तीनों आरोपियों को पांच-पांच हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की।

Spread the love