Kamesh Thakur
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित हॉस्टल में रहकर पठने वाली स्रातक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की पहचान छतीसगढ़ की रहनेवाली समृद्धि गुप्ता के रूप में हुई है। छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से झुलकर खुदकुशी की है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उन्होंने घरेलु परेशानी और विवाद के कारण आत्महत्या की बात लिखी है। वही छात्रा ने सुसाइट नोट में लिखी कि वह एक अच्छी बहन,अच्छी बेटी नही बन पाई। मृतिका सेंट जेवियर कॉलेज के ग्रेजुएशन की छात्रा थी।
