Mustafa Ansari
रांची: छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम के पूर्व निदेशक नेवरी निवासी हाजी अयूब अंसारी(85) का निधन सोमवार को हो गया,वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। बाद में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ नेवरी कब्रिस्तान में उनकी पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया। इनके जनाजे में जिप सदस्य संजय कुमार महतो,पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो,नेवरी मुखिया साधो उरांव,उप मुखिया मजहर अंसारी,कांग्रेस कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी,नेवरी पंसस मदन कुमार महतो,अपोलो के पूर्व निदेशक मंजूर अहमद अंसारी,मेदांता के अध्यक्ष सइद अहमद अंसारी,अब्दुल रब अंसारी,इजहार अंसारी,जहांगीर अंसारी,आजाद अंसारी, महबूब अंसारी के अलावे अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए।