Eksandeshlive Desk
Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत इसी सप्ताह शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। छठ को लेकर बाजारें भी सजने लगी हैं। वहीं अर्ध्य के लिए सूप और दउरा का छठ में विशेष महत्व है। वहीं बांस से बनने वाले सूप और दउरा के कारीगर छठ को लेकर लगातार सूप और दउरा बनाने में लगे हैं। छठ महापर्व के सूप और दउरा से सभी के मनोरथ पूरे होते हैं।
