छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला : धान की फसल बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल होगा भुगतान

CHHATTISHGARH

Eksandeshlive Desk

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार काे मंत्रिपरिषद की बैठक आयाेजित की गई। बैठक में किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। साल 2024-25 में किसानों से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपये छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आदान सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में प्रदान करेगी। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान में से अतिशेष धान की नीलामी को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से निराकरण करने का निर्णय लिया गया है।

एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता काे एक रुपये प्रति यूनिट की छूटछत्तीसगढ़ राज्य में एचव्ही-4 श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता-मिनी स्टील प्लांट, स्टील उद्योग को जिनके कैप्टिव पावर प्लांट नहीं है या एक मेगा वॉट से कम है तथा उनका लोड 2.5 एमव्हीए से अधिक है को औद्योगिक एवं आर्थिक मंदी के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने तथा राहत देने के उद्देश्य से कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विशेष राहत पैकेज अंतर्गत ऊर्जा प्रभार में 01 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक अधिकतम एक रुपये प्रति यूनिट छूट देने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धिकैबिनेट में विधानसभा सत्र में की गई घोषणा के अनुपालन में राज्य के कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के कलाकारों को 25 हजार रुपये के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता एवं मृत्यु होने पर 01 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।

युवाओं काे कौशल तथा आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णयछत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को वित्तीय बाजारों, निवेश के साधनों एवं वित्तीय नियोजन के क्षेत्र में उपयुक्त कौशल तथा आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्र स्किलिंग प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए संचालित किया जाएगा। इसी तरह बैठक में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में अपर आयुक्त आबकारी का एक नवीन पद (वेतन मेट्रिक्स लेवल-15) का सृजन करने का निर्णय लिया गया। श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त 5 एकड़ निःशुल्क भूमि नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रयोजन हेतु श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को अतिरिक्त 05 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने का निर्णय लिया गया।

नवा रायपुर अटल नगर में द आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर की हाेगी स्थापनाछत्तीसगढ़ विशेष क्षेत्र (अचल संपत्ति का व्ययन) नियम, 2008 के तहत् नवा रायपुर अटल नगर में द आर्ट ऑफ लिविंग सेन्टर की स्थापना हेतु 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 5 वर्ष पुराने आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों में 30 प्रतिशत तक की छूटछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के द्वारा निर्मित 5 वर्ष से अधिक समय से नहीं बिके हुए आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को एकमुश्त निपटान हेतु लागत मूल्य (बेस रेट) से 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत छूट देकर विक्रय करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंतर्गत एक लाख 32 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुल अनुदान राशि 3938.80 करोड़ है, जिसमें अनिवार्य राज्यांश 1450 करोड़ रुपये एवं अतिरिक्त राज्यांश 538 करोड़, जो कि मकान पूर्ण करने अथवा गृह प्रवेश पर दिए जाने का फैसला लिया गया है।

महिला स्व-सहायता समूह काे मिलेगा रेडी टू ईट निर्माण का काम कैबिनेट ने महिला स्व-सहायता समूह के हित को ध्यान में रखते हुए रेडी टू ईट निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। पहले चरण में रेडी टू ईट निर्माण का कार्य 5 जिलों में महिला स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा। आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन समयावधि में वृद्धिछत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन संबंधी जारी अध्यादेश की समयावधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Spread the love